Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

संझौली थाना क्षेत्र के सासाराम-आरा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, तीन युवकों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत

43
Tour And Travels

सासाराम
संझौली थाना क्षेत्र के सासाराम-आरा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ, जहां सेना भर्ती की तैयारी कर रहे तीन युवकों को एक अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

मृतक की पहचान दीपक कुमार (23 वर्ष) और सत्येंद्र कुमार (24 वर्ष) के रूप में हुई है। दीपक कुमार के पिता का नाम अनिल कुमार सिंह है, जबकि सत्येंद्र कुमार के पिता जयराम सिंह हैं। दोनों युवक ग्राम पकड़ी, थाना राजपुर के रहने वाले थे। घायल युवक का नाम प्रिंस सिंह (13 साल) है, जिसका इलाज बिक्रमगंज में एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक रोज की तरह सेना भर्ती के लिए फिजिकल की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इसके बाद चालक वहां से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सासाराम-आरा मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची संझौली थाना पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।