Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

हरियाणा में 17 फरवरी से बंद हो जाएगा टोल प्लाजा- 42, वाहन चालकों के लिए मिली खुशखबरी

32
Tour And Travels

हरियाणा
हरियाणा में वाहन चलाने वालों के लिए खुशखबरी आई है। बताया जा रहा है कि नूंह जिले के पुनहाना- जुरहेड़ा सड़क मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा- 42 को 17 फरवरी की रात 12 बजे से हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा।  इस निर्णय के बाद लोग बिना टोल टैक्स अदा किए इस मार्ग से यात्रा कर सकेंगे। इससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी, जो अक्सर इस मार्ग से आते-जाते हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार यह कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि यह टोल प्लाजा 18 महीने की अवधि के लिए मैसर्स ए.एस. मल्टीपर्पज सर्विसेज को आवंटित किया गया था, जो अब समाप्त हो रहा है। उपायुक्त ने कहा कि टोल प्लाजा बंद करने के लिए इंजीनियर-इन-चीफ, पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) द्वारा आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इससे यह सुनिश्चित होगा कि टोल टैक्स वसूली का कार्य तत्काल प्रभाव से बंद हो जाए।