Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

आज न्यायमूर्ति श्रीराम कल्पति राजेंद्रन ने मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

91
Tour And Travels

चेन्नई
न्यायमूर्ति श्रीराम कल्पति राजेंद्रन ने शुक्रवार को मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि ने यहां राजभवन में संक्षिप्त समारोह में राजेंद्रन को मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।

न्यायमूर्ति राजेंद्रन इससे पहले बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर सेवा दे चुके हैं। वह न्यायमूर्ति आर. महादेवन की जगह लेंगे जिन्हें पदोन्नत कर उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। न्यायमूर्ति डी. कृष्ण कुमार को इस साल जुलाई में न्यायमूर्ति महादेवन की पदोन्नति के बाद मद्रास उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। 28 सितंबर, 1963 को मुंबई में जन्मे न्यायमूर्ति राजेंद्रन मूल रूप से केरल से हैं।

उच्चतम न्यायालय की कोलेजियम ने उन्हें मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए जाने की सिफारिश की थी और 21 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस पर अपनी सहमति दे दी। राज्यपाल ने नए मुख्य न्यायाधीश को पद की शपथ दिलाई, उन्हें राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित नियुक्ति का वारंट सौंपा और उन्हें बधाई दी। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्ण कुमार, तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु, राज्य के जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन और कई गणमान्य व्यक्तियों ने नए मुख्य न्यायाधीश को बधाई दी।