Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

मध्यप्रदेश में आज तय हो जाएगा कौन होगा प्रदेश का अगला चीफ सेक्रेटरी

50
Tour And Travels

 भोपाल

मध्यप्रदेश में आज तय हो जाएगा कौन होगा प्रदेश का अगला चीफ सेक्रेटरी। आज वर्तमान मुख्य सचिव वीरा राणा रिटायर होंगी। वीरा राणा का एक्सटेंशन आज खत्म हो रहा है। मुख्यमंत्री के ओएसडी अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश राजौरा, ACS एसएन मिश्रा मुख्य सचिव की दौड़ में शामिल बताए जाते हैं। दोनों 1990 बैच के IAS अफसर है।

CS के लिए वरिष्ठता के आधार पर IAS अनुराग जैन का भी नाम है, लेकिन अनुराग जैन फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। केंद्र में पदस्थ अनुराग जैन 1989 बैच के IAS हैं। वर्तमान मुख्य सचिव वीरा राणा को एक्सटेंशन मिलना मुश्किल लग रहा है। वीरा राणा को रिटायरमेंट के बाद राज्य निर्वाचन आयोग का आयुक्त बनाई जा सकती हैं। आज देर शाम या कल तक प्रदेश के प्रशासनिक मुखिया (मुख्य सचिव) को लेकर आदेश जारी हो सकते हैं।