Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना की न्यायिक हिरासत का आज आखिरी दिन

242
Tour And Travels

कर्नाटक , 24जून।प्रज्वल पर कई महिलाओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है। उनके खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों से जुड़े अब तक तीन FIR दर्ज की गई हैं। प्रज्वल हासन के पूर्व JDS सांसद रहे हैं। वे JDS विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं।

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना की न्यायिक हिरासत का आज आखिरी दिन है। उन्हें बेंगलुरु की कोर्ट में पेश किया जा सकता है। कोर्ट ने 10 जून को उन्हें 24 जून तक, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था।

दूसरी तरफ, प्रज्वल रेवन्ना के बड़े सूरज रेवन्ना को सेक्शुअल हैरेसमेंट के दूसरे केस रविवार (23 जून) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। JDS के एक कार्यकर्ता ने सूरज पर समलैंगिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने सूरज को कल गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद कर्नाटक पुलिस ने केस CID को ट्रांसफर कर दिया। आरोप लगाने वाले युवक का दावा है कि 16 जून को JDS एमएलसी सूरज रेवन्ना ने उसे अपने फार्महाउस पर बुलाया था। यहां सूरज ने उसे जबरदस्ती चूमा, उसके होंठ और गालों को दांतों से काटा।युवक ने 22 जून को सूरज के खिलाफ हासन जिले के होलेनरसीपुरा पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई थी।

प्रज्वल को 31 मई को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने पहले उन्हें 6 जून तक SIT की हिरासत में भेजा। 6 जून को उनकी पुलिस कस्टडी 10 जून तक बढ़ा दी गई। फिर 10 जून को बेंगलुरु की एक स्पेशल कोर्ट ने उन्हें 24 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।