Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

महान समाजवादी नेता स्व. डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि आज, CM नीतीश ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

49
Tour And Travels

पटना
महान समाजवादी नेता स्व. डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि के अवसर पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पुण्यतिथि के अवसर पर कंकड़बाग के लोहिया नगर स्थित लोहिया उद्यान में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री ने स्व. डॉ. राम मनोहर लोहिया जी को नमन कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर केंद्रीय पंचायती राज, मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री  राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, पूर्व मंत्री श्याम रजक, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमण्डल के आयुक्त मयंक वरवड़े, पटना के जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व. डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।