Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

बिहार-रोहतास में फौज में भर्ती के लिए दौड़ रहे तीन युवकों को ट्रक ने कुचला

46
Tour And Travels

रोहतास.

रोहतास में फोर्स की नौकरी के लिए फिजिकल की तैयारी कर रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस घटना में दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी अनिल कुमार सिंह के पुत्र दीपक कुमार (23) और जयराम सिंह के पुत्र सतेंद्र कुमार (24) के रूप में की गई है। तीसरा युवक रविन्द्र सिंह के पुत्र प्रिंस सिंह है, जिसकी हालत गंभीर है।

घटना रोहतास जिले के सासाराम-आरा मुख्य पथ अंतर्गत संझौली थाना क्षेत्र के सोनी गांव के पास की है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सासाराम-आरा मुख्य पथ को जाम कर जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटाने में जुट गई। लोग मुआवजे की मांग पर अड़े थे। आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिदिन की तरह युवकों की टोली पुलिस में भर्ती के लिये फिजिकल की तैयारी कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार एक ट्रक उन्हें रौंदते हुए फरार हो गया। इस घटना में दीपक कुमार और सत्येंद्र कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आननफानन में प्रिंस को लेकर अस्पताल ले गये, जहां उसका इलाज चल रहा है।  घ घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सासाराम-आरा मुख्य पथ को जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ-साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा देने का आश्वासन दिया। फिर संझौली थाना की पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर सड़क जाम को हटवाया। वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में गम का माहौल व्याप्त है एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।