Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

कुरुक्षेत्र में गीता रन में दौड़े हजारों लोग, मंत्री कृष्ण बेदी ने किया रवाना

28
Tour And Travels

कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र में गुरुवार को गीता रन के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भी शुभारंभ हुआ। गीता रन में प्रदेश भर के हजारों लोग दौड़े। दाैड़ को कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने धर्म सरोवर के पुरुषोत्तमपुरा भाग से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही ब्रह्म सरोवर तट पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव शुरू हो गया।  

महोत्सव का यह पहला आयोजन है जबकि दोपहर बाद 3:00 बजे राज्यपाल भंडारू दत्तात्रेय ब्रह्म सरोवर के तट पर लगे सरस व शिल्प मेले का उद्घाटन करेंगे, जिसके साथ ही गीता महोत्सव का भी आगाज होगा। गीता रन में भागीदारी को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक उत्साह बना रहा। शहर भर में गरीब 8 किलोमीटर की इस गीता रन को लेकर महिला व पुरुष प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग रूट बनाए गए थे।