Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

छठी एशियन चैंपियनशीप में भारत का प्रतिनिधित्व कर हरियाणा का दम दिखाएंगी ये तीन बेटियां

19
Tour And Travels

चरखी दादरी
हरियाणा की तीन बेटियों का चयन भारतीय महिला कबड्‌डी टीम में हुआ है। चरखी दादरी जिले के गांव काकड़ौली हट्‌टी निवासी रितू श्योराण, जींद जिले के हथवाला निवासी पूजा काजला और सोनीपत जिले के रिढाणा निवासी पूजा नरवाल ईरान में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगी। तीनों खिलाड़ियों के चयन पर हरियाणा एम्च्योर कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खुशी जताई है।
 
ये खिलाड़ी ईरान के तेहरान में 9 से 14 मार्च तक आयोजित होने वाली छठी एशियन चैंपियनशीप में भारत का प्रतिनिधित्व कर हरियाणा का दम दिखाएंगी। चरखी दादरी जिले के गांव काकड़ौली हट्‌टी निवासी रितू श्योराण किसान परिवार से संबंध रखती हैं।

वह इससे पहले कई नेशनल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। हरियाणा एम्च्योर कबड्‌डी एसोसिएशन के चेयरमैन कुलदीप दलाल ने बताया कि रितू श्योराण सीआईएसएफ में नौकरी करती है और वह फिलहाल पानीपत में कार्यरत हैं। वहीं सोनीपत जिला निवासी पूजा नरवाल भारतीय रेलवे में नौकरी करती है।