Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

हिसार से चंडीगढ़ के बीच रेल सेवा को लेकर वर्षों पुरानी मांग पूरी होने वाली है, चलेगी मेमू ट्रेन

60
Tour And Travels

हरियाणा
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल हिसार से चंडीगढ़ के बीच रेल सेवा को लेकर वर्षों पुरानी मांग पूरी होने वाली है। जल्द ही सभी तरह की तकनीकी पहलुओं को सुलझाकर हिसार से चंडीगढ़ मेमू ट्रेन चलाने का काम किया जाएगा।

हिसार की वर्षों पुरानी मांग कर रहे थे सुभाष बराला
हरियाणा से राज्यसभा सदस्य और पूर्व हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के प्रयासों से हिसार की वर्षों पुरानी मांग कर रहे थे। हिसार से डीआरयूसीसी सदस्य और रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आकाश ने बताया कि  राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने हिसार वासियों की वर्षों पुरानी मांग पर सुध लेते हुए रेल मंत्री को ट्रेन चलाने के लेकर आग्रह किया था।

हिसार से चंडीगढ़ के बीच लगेंगे 6 घंटे
इस पर अंबाला मंडल ने हिसार से कालका वाया जाखल-धुरी-पटियाला-अंबाला कैंट के रास्ते मेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। हिसार से चंडीगढ़ लगभग 299 किमी लंबे इस रेलमार्ग पर लगभग 6 घंटे लगेंगे।

प्रदेशवासियों को मिलेगी सुविधा
हिसार से चंडीगढ़ के बीच ट्रेन शुरू होने के बाद प्रदेशवासियों को सुविधा मिलेगी। हालांकि इस गाड़ी के यात्री सुविधा अनुसार समय सारिणी को लेकर डीआरयूसीसी सदस्य आकाश व सबंधित अधिकारियों के बीच मंथन चल रहा है।