Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

रांची के तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

19
Tour And Travels

रांची

झारखंड सरकार ने एटीएस, रांची के तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बीते मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदीप कुमार (तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक, एटीएस, रांची) को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संचालित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

सूत्रों ने बताया कि उक्त अधिकारी के आचरण तथा कृत्यों से पुलिस की गरिमा तथा छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ा है, जिस वजह से उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश मुख्यमंत्री ने दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार का एक महिला के साथ गलत संबंध होने की बात सामने आई थी। जब महिला के पति को इस बारे में पता चला, तो उसने प्रदीप कुमार को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।

इसके बाद महिला के पति ने पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर जांच और कार्रवाई की मांग की। पुलिस मुख्यालय द्वारा की गई जांच में डीएसपी प्रदीप कुमार दोषी पाए गए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उनके निलंबन का आदेश जारी किया।