Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रदेश सरकार ग्रामीण चौकीदारों की भलाई के लिए प्रयासरत है, सैलरी को लेकर भी बड़ा ऐलान: हरियाणा सरकार

126
Tour And Travels

चंडीगढ़
हरियाणा के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ़. साकेत कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण चौकीदारों की भलाई के लिए प्रयासरत है। चौकीदारों का वेतन 7000 से बढ़ाकर 11 हजार रुपये किया है। जल्द ही चौकीदारों के आई कार्ड बनवाए जाएंगे ताकि उन्हें कार्य करते हुए कोई असुविधा न हो।

उन्होंने आश्वासन दिया कि चौकीदारों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। वे बृहस्पतिवार को यहां सिविल सचिवालय में ग्रामीण चौकीदार संघ, हरियाणा के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

इस मौके पर चौकीदारों ने अपना मांग पत्र भी सौंपा। इस दौरान जानकारी दी गई कि प्रदेश में 7301 चौकीदारों के पद हैं, जिनमें से 4927 चौकीदार काम कर रहे हैं और 2374 चौकीदारों के पद रिक्त हैं। चौकीदारों ने बताया कि मृत्यु का रिकॉर्ड दर्ज करने वाला पोर्टल ठीक से कार्य नहीं कर रहा है और चौकीदारों को वेतन संबंधी समस्या भी आ रही है। इस पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ़ साकेत कुमार ने कहा कि चौकीदारों की परेशानियों का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।