Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

106
Tour And Travels

नई दिल्ली, 05 मई। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है:-

“बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर, मैं दुनिया भर में रह रहे नागरिकों और भगवान बुद्ध के अनुयायियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

करुणा के प्रतीक भगवान बुद्ध ने हमें ज्ञान, सहनशीलता और सदाचार का मार्ग दिखाया है। उनका सरल और प्रभावी उपदेश हमें प्रेम, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। महात्मा बुद्ध का जीवन संयम और अनुशासन का सर्वोत्तम उदाहरण है। उनकी शिक्षाएं आज भी मानवता का मार्गदर्शन करती हैं।

आइए, इस पवित्र अवसर पर हम भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को अपने मन, वचन, कर्म और आचरण में धारण करें और एक गौरवशाली राष्ट्र के निर्माण की दिशा में कार्य करें।