Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

लक्ष्‍मीबाई राष्‍ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान का नौवां दीक्षांत समारोह आज ग्वालियर में किया जा रहा है आयोजित

117
Tour And Travels

नई दिल्ली,06जून। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आज लक्ष्‍मीबाई राष्‍ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान का नौवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। संस्थान के अध्यक्ष तथा केन्‍द्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर संस्‍थान सत्र 2017 से 2022 के तीन हजार 51 विद्यार्थियों को शैक्षिक उपाधि प्रदान करेंगे।

समारोह में 12 विद्यार्थियों को बी. पी. एड और एम. पी. एड पाठ्यक्रम में सर्वोच्च अंक हासिल करने के लिए स्वर्ण पदक भी दिया जाएगा।