Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पंजाब के मौसम का बदल गया मिजाज, राज्य में ठंड बढ़ गई है, जिस कारण लोगों ने फिर से गर्म कपड़े निकाल लिए

38
Tour And Travels

पंजाब
पंजाब के मौसम का मिजाज बदल गया है। दरअसल, हाल ही में हुई बारिश के कारण राज्य में ठंड बढ़ गई है,जिस कारण लोगों ने फिर से गर्म कपड़े निकाल लिए है। हालांकि दोपहर में कुछ राहत महसूस हुई है, लेकिन सुबह और शाम को सर्द हवाएं लगातार जारी हैं।

मौसम विभाग के अनुसार मार्च का महीना भी गर्म रहेगा। इसके साथ ही 7 और 14 मार्च तक तापमान आम से अधिक रहेगा। कहा जा रहा है कि आने वाले हफ्ते में राज्य के शहरों का तापमान 30 डिग्री के आस-पास या इससे ऊपर रहेगा। राज्य में पिछले  2 दिनों से तेज हवाएं चल रही है।  उधर, चंडीगढ़ की बात करें तो पिछले दिनों हवाओं का पैट्रन बदलने की वजह से एक बार फिर रातों का तापमान गिरने से शामें भी ठंडी हो गई है। 3 रोज पहले तक चंडीगढ़ में दोपहर का मौसम उत्तर भारत के कई शहरों में गर्म हो चुका था, लेकिन 3 मार्च के पश्चिमी विक्षोभ के साथ हवाओं का पैट्रन बदलने से रातों में ठंड लौटी है।

पहाड़ों पर बर्फ गिरने के बाद दिन में 25 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही हवाओं ने दिन का तापमान बढ़ने से रोक दिया है। 4 मार्च को 28 डिग्री तक पहुंचा दिन का तापमान एक दिन बाद ही बुधवार को 6 डिग्री गिरकर 22.3 डिग्री लुढ़क गया। इसी तरह 14 डिग्री तक पहुंच चुका रात का पारा एक बार फिर 6 डिग्री गिरकर से 10 से नीचे 8.8 डिग्री रहा। शहर के मौसम में आए इस बदलाव की वजह से पिछले कुछ दिनों से गर्मी की तरफ बढ़ रहा शहर का मौसम बदल रहा है।