Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

मौसम का बदला मिजाज, गर्मी का होते दिख रहा एहसास, एक बार फिर से बढ़ेगी सर्दी

31
Tour And Travels

झारखंड

 झारखंड में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होते दिख रहा है। फरवरी  का महीना शुरू होते ही मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां लोगों को गर्मी का एहसास होते दिख रहा है। वहीं, राज्य में फिर से सर्दी लौटेगी।

झारखंड में एक बार फिर से सर्दी के लौटने के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार एक बार फिर से सर्दी के लौटने के आसार हैं। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि जो संकेत मिल रहे हैं उसके अनुसार तापमान में बदलाव होगा। राज्य में अगले 2 दिनों यानी 5 और 6 फरवरी को न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 7, 8 और 9 फरवरी तक न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट होगी और एक बार फिर ठंड का असर देखने को मिलेगा।

6 फरवरी से छाएगा कोहरा
मौसम केंद्र के अनुसार, 6 से 8 फरवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध छाई रहेगी। मौसम केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत पूरे राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान आसमान मुख्यतः साफ रहा और सर्दी का असर भी कम देखने को मिला।