Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

जम्मू- कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया

31
Tour And Travels

श्रीनगर
जम्मू- कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम का मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने मंगलवार को बताया कि श्रीनगर में देर रात 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम है। पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां एक दिन पहले दर्ज किए गए शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले मंगलवार को रात का तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में रात के तापमान में थोड़ा सुधार हुआ लेकिन आज यह अभी भी सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम यानी शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पर्यटक स्थल में एक दिन पहले तापमान शून्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है।
दक्षिण कश्मीर के पिकनिक स्थल कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस स्थान के लिए सामान्य है। कुपवाड़ा में तापमान में गिरावट देखी गई और पिछली रात न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। गुलमर्ग को छोड़कर, सोमवार को तेज धूप के बीच कश्मीर घाटी के सभी मौसम केंद्रों में दिन का तापमान सामान्य से 0 से एक डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी में मौसम 23 नवंबर तक शुष्क बने रहने के आसार हैं।