Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

बुलडोजर चलवा कर जमीन को कराया कब्जा मुक्त, किसान के जहर खाने पर टूटी अफसरों की नींद

57
Tour And Travels

हापुड़

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में राजस्व विभाग के अधिकारियों की आखिर नींद टूट गई। विभाग के अधिकारी पुलिस बल के साथ थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छतनौरा में पहुंचे और बुलडोजर चलाकर तालाब की जमीन को कब्जामुक्त करा दिया।

दरअसल, पिछले नौ माह से सरकारी तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की लड़ाई लड़ रहे थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छतनौरा के मोनू उर्फ मोहित ने जहर खा लिया था। इसके बाद ही अफसरशाही के नशे में चूर अधिकारियों की नींद टूटी है।