Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

होयसल मंदिरों के पवित्र स्मारकों को विश्व विरासत सूची में शिलालेखन के लिए शामिल किया जाना लिए भारत के लिए एक महान क्षण है : जी किशन रेड्डी

62
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विकास और विरासत दोनों के लिए प्रतिबद्ध : जी किशन रेड्डी

कर्नाटक में बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुरा के होयसल मंदिरों को वर्ष 2022-2023 के लिए विश्व धरोहर के रूप में विचार करने के लिए भारत के नामांकन के रूप में शामिल किया गया है। होयसल के ये पवित्र स्मारक 15 अप्रैल, 2014 से संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन  (यूनेस्को) की संभावित सूची में हैं और मानव रचनात्मक प्रतिभा के उच्चतम बिंदुओं में से एक का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही और भारत की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की गवाही भी देते हैं।

 

image001YX0Z Hindi News Website

चन्नाकेशव मंदिर, बेलुर

 

अब पहला कदम विश्व धरोहर केंद्र में आवश्यक प्रपत्रों को जमा करना है जो उसकी तकनीकी जांच करेगा। यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधि श्री विशाल वी शर्मा ने आज 31 जनवरी, 2022 को औपचारिक रूप से यूनेस्को, विश्व धरोहर के निदेशक, श्री लाज़ारे एलौंडौ को औपचारिक रूप से नामांकन प्रस्तुत किया हैI

एक बार प्रपत्र जमा हो जाने के बाद यूनेस्को मार्च की शुरुआत में वापस सम्पर्क  करेगा। उसके बाद सितंबर/अक्टूबर 2022 में स्थानीय मूल्यांकन होगा और जुलाई/ अगस्त 2023 में डोजियर पर विचार किया जाएगा ।

 

होयसलेश्वर मंदिर,हलेबिदु

 

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास,संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि “होयसला मंदिरों के पवित्र स्मारकों को विश्व विरासत सूची में शिलालेखन के लिए शामिल किया जाना भारत के लिए एक महान क्षण है”।

मंत्री महोदय ने आगे कहा कि  “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विकास और विरासत दोनों के लिए प्रतिबद्ध है। विरासत की रक्षा करने के हमारे प्रयास इस बात से स्पष्ट होते हैं कि सरकार हमारी मूर्त और अमूर्त विरासत दोनों को अंकित करने और भारत से चुराई गई या छीन ली गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने के लिए काम कर रही है“।

image003W2O0 Hindi News Website

केशव मंदिर, सोमनाथपुर

 

ये तीनों होयसल मंदिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संरक्षित स्मारक हैं और इसलिए इनका संरक्षण और रखरखाव एएसआई द्वारा किया जाएगा। राज्य सरकार इन तीन स्मारकों के आसपास स्थित राज्य संरक्षित स्मारकों के संरक्षण को सुनिश्चित करेगी जिससे कि यह सभी स्मारक एक ही स्थान की दृश्य अखंडता से जुड़ जाएंगे। राज्य सरकार का जिला मास्टर प्लान भी सभी स्मारकों के बफर को शामिल करेगा और एक एकीकृत प्रबंधन योजना का निर्माण करेगा। राज्य सरकार विशेष रूप से निर्दिष्ट संपत्ति के आसपास यातायात प्रबंधन के मुद्दों को भी देखेगी।

 

12वीं-13वीं शताब्दी में निर्मित और यहां बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुरा के तीन घटकों द्वारा प्रतिनिधित्व किया गया होयसल का पवित्र समूह, होयसला के कलाकारों और वास्तुकारों की उस रचनात्मकता और कौशल को प्रमाणित करता है जिसके अंतर्गत तब से अब तक इस तरह की उत्कृष्ट कृतियों का निर्माण पहले कभी नहीं देखा गया। होयसल वास्तुकारों ने अपने कौशल की वृद्धि के लिए भारत के विभिन्न क्षेत्रों से अर्जित मंदिर वास्तुकला के अपने गहन ज्ञान का इस्तेमाल किया। होयसल मंदिरों में एक मूलभूत द्रविड़ आकारिकी प्रयुक्त की गई है किन्तु  यहाँ मध्य भारत में व्यापक रूप से उपयोग की जाने वाली भूमिजा पद्यति, उत्तरी और पश्चिमी भारत की नागर परंपरा और कल्याणी चालुक्यों द्वारा समर्थित कर्नाटक द्रविड़ पद्यति के सुस्पष्ट एवं सुद्रढ़ प्रभाव भो दृष्टिगोचर हैं। इसलिए होयसल के वास्तुविदों ने अन्य मंदिर प्रकारों में विद्यमान निर्मितियों के बारे में सोचा और उन्हें उदारता से अपनाकर और उसमे यथोचित संशोधन करने के बाद उन्होंने इन विधाओं को अपने स्वयं के विशेष नवाचारों के साथ मिश्रित किया। इस सब की परिणिति एक पूर्णरूपेण अभिनव ‘होयसल मंदिर’ शैली का अभ्युदय होना ही था।