Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के लिए सरकार द्वारा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया गया, दादरी में 13 हजार एकड़ हुई प्रभावित

69
Tour And Travels

चरखी दादरी
पिछले दिनों हुई बारिश के साथ ओलावृष्टि के चलते दादरी जिला में करीब 13 हजार एकड़ फसल प्रभावित हुई है। ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के लिए सरकार द्वारा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया गया है। किसान 20 जनवरी तक आधार कार्ड और जमीनी दस्तावेजों से पोर्टल पर खराबे के दावे अपलोड कर सकते हैं। ताकि फसलों के खराबे की क्षतिपूर्ति की जा सके। कृषि विभाग ने भी किसानों को पोर्टल पर दावे अपलोड करने का आह्वान किया है।

बता दें कि पिछले दिनों दादरी जिला में बारिश व ओलावृष्टि के चलते रबी फसलों में काफी नुकसान हुआ था। कृषि विभाग द्वारा बनाई रिपोर्ट में ओलावृष्टि के कारण दादरी जिला के 38 गांवों की करीब 13 हजार एकड़ में फसलों में खासा नुकसान हुआ है। फसलों में नुकसान की भरपाई को लेकर सरकार द्वारा 20 जनवरी तक ई क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है।

कृषि विभाग के अधिकारी चंद्रभान श्योराण ने बताया कि किसानों को फसलों के नुकसान का दावा पोर्टल पर अपलोड कराना होगा। आधार कार्ड और जमीनी दस्तावेजों से किसान अपनी खराब फसल का पंजीकरण कर दावे अपलोड करवाएं। जिसके आधार पर ही फसलों के नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा की जाएगी। अगर ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दावे अपलोड नहीं किया हो फसलों के नुकसान की भरपाई नहीं हो पाएगी।