Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

रांची के मोरहाबादी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में दिखेगा नए साल पर हॉकी इंडिया लीग का रोमांच

34
Tour And Travels

रांची
रांची में नए साल की शुरुआत में हॉकी इंडिया लीग का रोमांच दिखेगा। दरअसल, राजधानी रांची के मोरहाबादी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हॉकी इंडिया वीमेन लीग का आयोजन होने जा रहा है। वहीं 12 जनवरी 2025 से आयोजित होने जा रहे इस हॉकी इंडिया वीमेन लीग के उद्घाटन समारोह में सारा अली खान शामिल हो सकती हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, 12 जनवरी से शुरू होने वाले यह हॉकी मुकाबले में 13 दिनों तक चलेगा। वहीं इस मुकाबले में दिल्ली एसजी पाइपर्स, ओडिशा वॉरियर्स, बंगाल टाइगर्स और सूरमा हॉकी क्लब चार टीमें भाग लेंगी। वहीं इसमें झारखंड की छह महिला हॉकी खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए मैदान में उतरेंगी।

बता दें कि सूरमा हॉकी क्लब की ओर से सलीमा टेटे और निक्की प्रधान, दिल्ली एसजी पाइपर्स से संगीता कुमारी और दीपिका सोरेंग, बंगाल टाइगर्स से ब्यूटी डुंगडुंग और बिनिमा धान मैदान में अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। सूत्रों की माने तो, लीग के लिए टीमें 8 जनवरी से रांची पहुंचने लगेंगी। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों और उद्घाटन समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए होटल्स की बुकिंग हो चुकी है।

वहीं इस टूर्नामेंट को लेकर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने बताया कि तैयारी चल रही है। एक बार फिर से हॉकी का रोमांच यहां देखने को मिलेगा। बता दें कि इस लीग का पहला मुकाबला 12 जनवरी को दिल्ली एसजी पाइपर्स और ओडिशा वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा।