Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पंजाब के थाने में धमाका करने वाले आरोपियो को किया गिरफ्तार, खतरनाक हथियार बरामद

31
Tour And Travels

अमृतसर
पंजाब के थाने में धमाका करने वाले अमृतसर पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। उक्त जानकारी पंजाब के डी. जी. पी. गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर दी है।

डी.जी. पी. ने कहा कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर ने एक नार्को-टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है, जिसे विदेशों से कंट्रोलरों द्वारा चलाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में गुरजीत सिंह निवासी डांडे अमृतसर ग्रामीण और बलजीत सिंह निवासी छापा तरनतारन को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों ने 17 दिसंबर 2024 को इस्लामाबाद के पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला किया था। डी.जी.पी. ने बताया कि अब तक 1.4 किलोग्राम हेरोइन, 01 हैंड ग्रेनेड और 02 पिस्तौल बरामद की गई हैं। इस मामले में पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।