Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

टीम इंडिया की घर वापसी, 16 घंटे चला जश्न दिल्ली से मुंबई तक

133
Tour And Travels

4 जुलाई का दिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यादगार रहा। टी-20 वर्ल्ड कप की घर वापसी जो हुई। 2007 में पहले टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया दूसरी बार ट्रॉफी लेकर लौटी। फिर क्या था…17 साल इस ट्रॉफी की ओर टकटकी लगाए बैठे भारतीय फैंस अपने चहेते स्टार्स के स्वागत के लिए दिल्ली से लेकर मुंबई तक की सड़कों पर उतर आए। इस जीत का सेलिब्रेशन 16 घंटे तक चला।

रोहित की ब्रिगेड बारबाडोस से गुरुवार सुबह 6.10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी तो फैंस स्वागत के लिए उमड़ आए। इसके बाद टीम PM नरेंद्र मोदी से मिली। फिर टीम मुंबई पहुंची। मरीन ड्राइव पर फैंस स्वागत के लिए बारिश के बीच 6 घंटे सड़क पर खड़े रहे। जश्न रात 10 बजे तक चला।

16 घंटे तक चले सेलिब्रेशन में कई फैंस की हालत बिगड़ गई। कुछ घायल भी हुए। मुंबई पुलिस ने कहा कि 10 फैंस को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जिनमें से दो लोगों को भर्ती कर लिया गया है। एक को फ्रैक्चर और दूसरे को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में BCCI ने वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के खिलाड़ियों का सम्मान किया। यहां बोर्ड के प्रेसिडेंट रोजन बिन्नी और सेक्रेटरी जय शाह ने टीम को 125 करोड़ रुपए का चेक सौंपा। इस दौरान भारतीय खिलाड़ी वानखेड़े में ढोल-नगाड़ों पर डांस करते नजर आए।