Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पर्यवेक्षण गृह में बाल बंदी की संदिग्ध मौत, भागने की की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

30
Tour And Travels

दरभंगा

दरभंगा के पर्यवेक्षण गृह में बाल बंदी की संदिग्ध मौत हो गई। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के रोसरा थाना क्षेत्र के टेहटा गांव निवासी अमरजीत यादव (16) के रूप में हुई। हालांकि, मौत कैसे हुई यह कोई बताने को तैयार नहीं। मौत का खुलासा तब हुआ जब पर्यवेक्षण गृह के कर्मियों ने शुक्रवार रात इसे डीएमसीएच में इलाज में लिए लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, इस दौरान मृतक चेहरे और शरीर पर गहरे जख्म और चोट के निशान दिख रहे थे। हालांकि, मौके पर मजिस्ट्रेट के सामने पूछताछ लहेरियासराय थानेदार दीपक कुमार द्वारा करने पर प्रथम दृष्टया मारपीट की बात सामने आ रही है। इसका जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा।

सूत्र बता रहे हैं पर्यवेक्षण गृह उक्त बाल बंदी शुक्रवार सुबह फरार हो गया था। लेकिन, बाद में उसे पकड़ लिया गया। कुछ देर बाद उसने अपने पेट मे दर्द होने की शिकायत की। प्राथमिक उपचार के बाद उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाने की सलाह दी गई। पर्यवेक्षण गृह के कर्मी उक्त बाल बंदी को अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद डीएमसीएच में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इधर, पर्यवेक्षण गृह के कर्मी रामबली कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 11 बजे अमरजीत के पेट में दर्द हुआ था। इस कारण उसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। वहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। इलाज के बाद उसे वापस पर्यवेक्षण गृह भेज दिया गया। शुक्रवार की दोपहर उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसे देखते हुए उसे दोबारा इलाज के लिए डीएमएच ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूत्रों का कहना है कि अमरजीत ने गुरुवार की रात पर्यवेक्षण गृह से भागने का प्रयास किया था। सुरक्षा कर्मियों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया था। कहा जा रहा है कि सुरक्षाकमिर्यों ने उसके साथ मारपीट की थी।