Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

कर्नाटक में नये मुख्‍यमंत्री को लेकर संशय बरकरार

158
Tour And Travels

बेंगलुरु , 17 मई। कर्नाटक में मुख्‍यमंत्री के चयन के लिये नई दिल्‍ली में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्‍यमंत्री पद के दोनों दावेदारों, पूर्व मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया और कर्नाटक प्रदेश अध्‍यक्ष डी. के. शिवकुमार ने कल शाम नई दिल्‍ली में कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भेंट की। सिद्धारमैया ने पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल से भी मुलाकात की। कांग्रेस पार्टी कर्नाटक के अगले मुख्‍यमंत्री के चयन के बारे में अभी भी विचार-विमर्श कर रही है। उम्‍मीद की जा रही है कि मल्लिकार्जुन खरगे जल्‍दी ही मुख्‍यमंत्री के नाम की घोषणा करेंगे।