Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

फ़िल्म ‘जेलर’से सुपर स्टार रजनीकांत की मिले ₹210 करोड़

242
Tour And Travels

नई दिल्ली, 1सितंबर। फ़िल्म जेलर के ₹625 करोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बाद निर्माता कंपनी ‘सन पिक्चर्स’ ने सुपरस्टार रजनीकांत को ₹100 करोड़ का चेक सौंपा। इससे पहले उन्हें फ़िल्म की फीस के रूप में ₹110 करोड़ दिए गए थे। इस तरह ‘जेलर’ फ़िल्म से सुपर स्टार रजनीकांत की जेब में ₹210 करोड़ पहुँचे। आज की तारीख में भारत में इतनी फीस किसी एक्टर ने नहीं ली है। 2010 में रजनीकांत ने ‘रोबोट (Enthiran) के लिए ₹45 करोड़ चार्ज किया था और वो भारत के सबसे महँगे अभिनेता बने थे। 13 साल बाद 73 की उम्र में उन्होंने ये तमगा वापस पा लिया है। बड़ी बात ये है कि सारी चीजें एकदम पारदर्शी ढंग से की जा रही हैं।