Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

सुदेश महतो का बड़ा बयान, मंईयां सम्मान योजना से पांच लाख महिलाओं का काटा नाम

28
Tour And Travels

 

रांची

झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी ’मंईयां सम्मान योजना’ को लेकर आजसू पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने बड़ा बयान दिया है। आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की उत्तर छोटानागपुर प्रमंडलीय बैठक को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि, हेमंत सोरेन सरकार ने ’मंईयां सम्मान योजना’ को ’महिला अपमान योजना’ बना दिया है।

उन्होंने कहा कि, झारखंड विधानसभा चुनाव के वक्त वोट बटोरने के लिए 56.61 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत ढाई हजार रुपए दे दिए गए थे, लेकिन अब दस्तावेज और नियमों का हवाला देकर पांच लाख महिलाओं का नाम काटा जा रहा है। इससे मातृशक्ति अपमानित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि, इन महिलाओं के साथ अन्याय क्यों किया जा रहा है। इस दौरान सुदेश महतो ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि, हेमंत सोरेन सरकार की बेईमानी का पर्दाफाश जमीनी स्तर पर करें। इस दौरान बैठक में उपप्रमुख रिंकी कुमारी, प्रियंका शर्मा, सुहानी एक्का, गीता सिन्हा, संजय मेहता, मंटू महतो, आदि भी उपस्थित थे।