Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

ओडिशा तट से कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, पृथ्वी-II का सफल प्रशिक्षण लॉन्च किया गया

257
Tour And Travels

कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, पृथ्वी-II का एक सफल प्रशिक्षण लॉन्च 10 जनवरी, 2023 को ओडिशा के तट पर चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया। पृथ्वी-II मिसाइल एक अति कुशल प्रणाली है, जो भारत के परमाणु प्रतिरोध का एक अभिन्न अंग रही है। मिसाइल ने पूरी सटीकता के साथ अपने लक्ष्य को भेदा। इस प्रशिक्षण लॉन्च के जरिये मिसाइल के सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों की सफलतापूर्वक पुष्टी हो गई।