Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

एन.एस.एफ.डी.सी की सावधि ऋण योजना के लाभार्थी श्री रमेश लाल परमार जी की सफलता की कहानी

123
Tour And Travels

मैं 32 वर्ष का हो गया था लेकिन बेरोज़गार था और अपने परिवार के अवश्य खर्चों को पूरा करना मेरे लिए बेहद कठिन हो रहा था।उसी दौरान एक समाचार पत्र में मैंने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की सावधि ऋण योजना के बारे में पढ़ा और ऋण के लिए आवेदन कर दिया। मुझे रू 1,33,000 का ऋण प्राप्त हुआ जिससे मैंने डेरी फ़ार्मिंग का व्यवसाय शुरू किया। अब मैं प्रतिमाह एक अच्छी आय अर्जित कर रहा हूँ और नियमित रूप से ऋण की मासिक किश्तों का भुगतान भी कर रहा हूँ। आय से होने वाले लाभ से मैंने प्रतीक जानवर के लिए पर्याप्त जगह के साथ 1 अस्थाई शेड भी तैयार कर लिया है। अब मेरा परिवार भी गाँव में एक अच्छी सामाजिक आर्थिक स्थिति का आनंद लेते हुए 1 आरामदायक जीवन जी रहा है। एन.एस.एफ.डी.सी जैसी कल्याणकारी योजना शुरू करने के लिए मैं और मेरा परिवार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ऋणी है। जिन्होंने मेरे जैसे जाने कितने लोगों को स्वरोजगार करने का अवसर देते हुए आत्मनिर्भर बनाया है।

 

image001S94P Hindi News Website