Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

एसपीएमसीआईएल ने सीएसआर पहल के तहत दृष्टिबाधित बच्चों के स्कूल को ईको वैन प्रदान की

100
Tour And Travels

सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एसपीएमसीआईएल) की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुश्री तृप्ति पात्रा घोष ने आज एसपीएमसीआईएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री एस.के. सिन्हा और एसपीएमसीआईएल के मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) श्री बी.जे. गुप्ता की गरिमामय उपस्थिति में एसपीएमसीआईएल की ओर से सीएसआर पहल के तहत नई दिल्ली में लाजपत नगर की अमर कॉलोनी में नेत्रहीन स्कूल संस्थान को ईको वैन सौंपी।

image001S21T Hindi News Website

इस अवसर पर उन्होंने एसपीएमसीआईएल की ओर से सीएसआर पहल के तहत स्कूल को प्रदान की जाने वाली अन्य वस्तुओं का भी निरीक्षण किया।

कार्यक्रम के दौरान नेत्रहीन विद्यालय के दिव्यांग बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जहां उन्होंने गायन, टेबल वादन और जुगलबंदी आदि में अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन ने स्कूल के बच्चों को पहले ब्रेल घड़ियां और साउंड सिस्टम उपलब्ध कराने के लिए एसपीएमसीआईएल प्रबंधन को धन्यवाद दिया।