
7 अक्टूबर को दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ साउथ अफ्रीका का पहला वर्ल्ड कप मैच है। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि बावुमा इस मैच से पहले भारत वापस लौट आएंगे। बावुमा टीम के ओपनिंग बैट्समैन है। उनकी अनुपस्थिति में, रीजा हेंड्रिक्स तिरुवनंतपुरम में वार्म-अप मैच में क्विंटन डी कॉक के साथ ओपनिंग कर सकते है।
चोट के कारण पहले ही स्टार प्लेयर्स टीम के बाहर
साउथ अफ्रीका पहले से ही तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्या और सिसांडा मगाला के बिना खेल रही हैं। दोनों चोटों के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। नॉर्त्या की पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर है और मगाला बाएं घुटने में लगी चोट से जूझ रहे है।
इसी महीने की शुरुआत में वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बावुमा ने नाबाद 114 रन की पारी खेली। इसके बाद उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या का सामना करना पड़ा था। लेकिन उन्होंने अगले दोनों मैच खेले। इसके बाद उनकी थाई में अंदरूनी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। सावधानी के तौर पर उन्हें चौथे वनडे में आराम दिया गया। वह सीरीज के अंतिम मैच में लौटें और दो गेंदों में शून्य पर आउट हो गए।
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा अपनी टीम के दोनों वर्ल्ड कप वार्म-अप नहीं खेलेंगे। बावुमा पारिवारिक कारणों की वजह से घर जा रहे है। साउथ अफ्रीका को 29 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में अफगानिस्तान और 2 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के साथ अपना वार्म-अप मैच खेलना है। बावुमा के गैर मौजूदगी में टीम का नेतृत्व एडेन मार्करम करेंगे।