Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

गायक फौजी कर्मवीर की पत्नी सोनिया रानी को निर्विरोध चेयरपर्सन बनाया गया, 19 सदस्यों ने जताई सहमति

28
Tour And Travels

कैथल
हरियाणवी मशहूर गायक फौजी कर्मवीर की पत्नी सोनिया रानी को निर्विरोध कैथल जिला परिषद का वाइस चेयरपर्सन चुना गया है। गुरुवार को परिषद के 19 सदस्यों ने सर्वसम्मति से उन्हें इस पद के लिए सहमति जताते हुए चुना गया है।

जिला परिषद के चेयरमैन कर्मबीर कौल ने सोनिया रानी को बधाई देते हुए कहा कि हम सब मिलकर जिले के विकास के लिए काम करेंगे। वहीं सोनिया रानी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी मेरे लिए एक बड़ा अवसर है। मैं पूरी निष्ठा से क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए काम करूंगी।

नवंबर में हुआ था चेयरमैन का चुनाव
जनवरी 2023 में जिला परिषद के प्रधान पद पर दीपक मलिक जाखौली को नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल नवंबर 2023 तक रहा। उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद 30 नवंबर 2024 को वाइस चेयरमेन कर्मवीर कौल को चेयरमैन नियुक्त किया गया। इनके चेयरमैन बनने के बाद वाइस चेयरमैन का पद रिक्त हो गया था।