Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

सिद्धू मूसेवाला के पिता कांग्रेस के टिकट पर बठिंडा सीट से हो सकते हैं उम्मीदवार

130
Tour And Travels

नई दिल्ली,04अप्रैल। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह लोकसभा चुनाव से अपना राजनीतिक सफर शुरू कर सकते हैं। उनके कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा है। जानकारी के मुताबिक इसके लिए कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें मना लिया है। उन्होंने खुद भी बीते दिनों अपनी हवेली में लोगों से बातचीत करते हुए भी राजनीति में उतरने की बात कही थी।

कांग्रेस बलकौर सिंह को बठिंडा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। बता दें अब जब सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई दुनिया में आ चुका है और चरण कौर को भी छुट्टी हो चुकी है तो बलकौर सिंह चुनावी सफर शुरू करने के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि अभी कांग्रेस या मूसेवाला के परिवार ने इसके बारे में कुछ नहीं कहा है।