Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

श्री विजय कुमार सिंह ने सचिव, भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग का कार्यभार ग्रहण किया

1,024
Tour And Travels

श्री विजय कुमार सिंह ने 19 सितंबर, 2022 को रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग के सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। श्री सिंह पंजाब कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जिन्हें प्रशासन में 32 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00143Y0.jpg

 

श्री विजय कुमार सिंह ने हाल में वस्त्र मंत्रालय में विशेष सचिव के रूप में कार्य किया है। इस नियुक्ति से पहले वे कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे। पंजाब में अपने करियर के दौरान उन्हें सेवारत और सेवानिवृत्त सशस्त्र बलों के कर्मियों के साथ व्यापक बातचीत का अनुभव है।