Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

श्री सुनील बर्थवाल ने वाणिज्य विभाग के सचिव के रूप में कार्यभार संभाला

538
Tour And Travels

श्री सुनील बर्थवाल ने आज नई दिल्ली में वाणिज्य विभाग के सचिव का पदभार ग्रहण किया।

इससे पहले वे श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्यरत थे। श्री बर्थवाल बिहार कैडर के एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। वह अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर हैं। उन्होंने अपनी बी.ए. (ऑनर्स) अर्थशास्त्र सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली से और जे.एन.यू, दिल्ली से अर्थशास्त्र में एमए किया है। उन्होंने किंग्स कॉलेज, लंदन से प्रतिस्पर्धा कानून के अर्थशास्त्र में पीजी डिप्लोमा किया है।.

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/IMG_5258YST3.jpg

एक आईएएस अधिकारी के रूप में अपने समृद्ध और विविध अनुभव के दौरान, उन्होंने केंद्र और राज्य स्तर पर सरकार में वित्त, सामाजिक सुरक्षा, निवेश, बुनियादी ढांचे, खान, इस्पात, ऊर्जा, परिवहन आदि के क्षेत्रों में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य किया है। उन्होंने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में भी काम किया है। वह सेल, एनएमडीसी, मेकॉन, एमएसटीसी और एनआईआईएफ के बोर्ड में रहे हैं। वह कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सीईओ थे, जो भारत का सबसे बड़ा सामाजिक सुरक्षा संगठन है। उन्होंने ईपीएफओ में कई सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जिसके परिणामस्वरूप यह एक अधिक कुशल, पारदर्शी और वितरण उन्मुख संगठन बना है।

कई पत्रिकाओं और अन्य प्रकाशनों में उनके लेख प्रकाशित किए हैं। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है।