Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

श्री नारायणन राणे ने राष्ट्रीय एमएसएमई बोर्ड (एनबीएमएसएमई) की 17वीं बैठक की अध्यक्षता की

213
Tour And Travels

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री नारायण राणे ने आज आयोजित की गई राष्ट्रीय एमएसएमई बोर्ड (एनबीएमएसएमई) की 17वीं बैठक की अध्यक्षता की। एमएसएमई राज्य मंत्री श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस बैठक में केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न उद्योग संघों के पदाधिकारी और अन्य प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

इस बैठक के दौरान 26 फरवरी, 2018 को आयोजित राष्ट्रीय एमएसएमई बोर्ड की 16वीं बैठक के कार्य विवरण की पुष्टि की गई। इसके अलावा कार्रवाई रिपोर्ट में यह देखा गया कि एमएसएमई मंत्रालय से संबंधित 16वीं बैठक की सभी सिफारिशों को कार्यान्वित कर दिया गया है।

इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री नारायण राणे ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि सदस्यों द्वारा दिए गए सभी मूल्यवान सुझावों पर यथोचित रूप से विचार किया जाएगा। वहीं, अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापन देने के साथ इस बैठक का समापन हुआ।

WhatsAppImage2022 03 23at7.08.52PM5KDK Hindi News Website