Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

श्री अर्जुन राम मेघवाल ने संसद के आगामी मानसून सत्र के मद्देनजर विभिन्न मंत्रालयों की तैयारियों की समीक्षा की

431
Tour And Travels

संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने संसद के आगामी मानसून सत्र, 2022 के लिए विधायी एवं सरकारी कामकाज की अन्य मदों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए विभिन्न मंत्रालयों/विभागों के सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता की। मानसून सत्र, 2022 के दौरान कुल 26 दिनों की अवधि में 18 बैठकें होंगी।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Meeting06July2(1)XYPF.jpeg

 

इस बैठक में विभिन्न मंत्रालयों/विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया, जिन्होंने अपने-अपने प्रशासनिक मंत्रालयों द्वारा प्रस्तावित कामकाज पर आवश्‍यक जानकारियां दीं।

इस बैठक की तैयारी के तहत संसदीय कार्य मंत्रालय के अधिकारियों ने विभिन्न मंत्रालयों/विभागों द्वारा प्रस्तावित विधायी और अन्य मदों की समीक्षा के लिए 04 जुलाई, 2022 को विधायी विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी।