Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भारतीय महिला अंडर 17 फुटबॉल टीम को समर्थन प्रदर्शित करने के लिए ‘किक ऑफ द ड्रीम’ अभियान शुरू किया

181
Tour And Travels

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे अंडर 17 फीफा महिला विश्व कप में भाग लेने को तैयार भारतीय महिला अंडर 17 फुटबॉल टीम को समर्थन दिखलाने के लिए #KickOffTheDream अभियान शुरू किया है। ये पहली बार है जब भारत इस आयोजन की मेजबानी कर रहा है।

ट्विटर पर अपने इस संदेश में श्री अनुराग ठाकुर इस चुनौती को आगे बढ़ाने के लिए अपने कैबिनेट सहयोगी श्री किरेन रिजिजू, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और अभिनेता अजय देवगन को आमंत्रित करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वे गोवा, मुंबई और भुवनेश्वर में निर्धारित स्टेडियमों में होने जा रहे मैच देखने के लिए भी प्रत्येक भारतीय को आमंत्रित कर रहे हैं और उन्होंने फुटबॉल खेलते हुए अपने दिलचस्प वीडियो पोस्ट करके उनके लिए समर्थन प्रदर्शित करने का आग्रह भी किया है।