Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

शेख ने राम बनकर नाबालिग हिंदू लड़की से की शादी, करवाया देह व्यापार, एचआईवी पॉजिटिव हुई

30
Tour And Travels

पानीपत
हरियाणा के पानीपत जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मुस्लिम युवक ने अपना नाम राम बताकर हिंदू लड़की से शादी कर ली। युवक का असली नाम शेख है। लड़की बिहार की रहने वाली है और उसकी उम्र 16 साल है।। शादी के बाद शेख ने उसे एक स्पा सेंटर में नौकरी दिलवाकर देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। इस बीच लड़की एक हादसे का शिकार हो गई। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसका एचआईवी का टेस्ट भी करवाया गया।

जांच में पता चला लड़की एचआईवी पॉजिटिव
जांच में पता चला कि वह HIV पॉजिटिव है। लड़की को जब पता चला कि वह HIV पॉजिटिव है, तो उसने अपने पति शेख को बताया। लेकिन शेख ने उसे स्पा सेंटर में काम करने के लिए मजबूर किया। लड़की का कहना है कि हर रोज एक या दो लोग उसके साथ संबंध बनाते थे। पुलिस और बाल कल्याण समिति अब स्पा सेंटर के रिकॉर्ड के आधार पर उन लोगों की तलाश कर रही है जो लड़की के संपर्क में आए थे, ताकि उनकी भी जांच हो सके और जरूरत पड़ने पर इलाज शुरू किया जा सके।

सदमे में लड़की
वहीं पुलिस ने शेख, स्पा सेंटर के मालिक और दूसरे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिटी थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस कई धाराओं में केस की जांच कर रही है। यह घटना 8 मार्च, महिला दिवस के दिन हुई एक स्पा सेंटर पर छापेमारी के दौरान सामने आई। जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष उमेश चानना ने बताया कि फिलहाल लड़की सदमे में है। उसे बाल संरक्षण गृह में रखा गया है। हम काउंसलिंग के जरिए उसके परिवार वालों को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।