Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

शैफाली वर्मा 7 महीने के अंतराल के बाद इंगलैंड के खिलाफ शुरू होने श्रृंखला के लिए भारतीय टी-20 टीम में होगी शामिल

25
Tour And Travels

हरियाणा
आक्रामक सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा की वीरवार 28 जून से ट्रेंट ब्रिज में इंगलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली 5 मैच की श्रृंखला के लिए भारतीय टी-20 टीम में वापसी हुई, उन्हें 7 महीने के अंतराल के बाद राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया। शैफाली खराब फॉर्म के कारण अक्तूबर 2024 से भारतीय टीम से बाहर थीं पर उन्हें इंगलैंड के खिलाफ 3 मैचों की श्रृंखला के लिए वनडे टीम में जगह नहीं मिली जिसकी घोषणा भी वीरवार को ही की गई।

महिला प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के लिए उनका प्रदर्शन शानदार रहा जिसमें उन्होंने 152 के स्ट्राइक रेट से 9 मैच में 304 रन बनाए। वह डब्ल्यू.पी.एल. में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों में नैट-साइवर ब्रंट, एलिस पैरी और हेली मैथ्यूज के बाद चौथे स्थान पर रही थीं और भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं।

वापसी करने वाली एक अन्य खिलाड़ी विकेटकीपर यास्तिका भाटिया हैं जो महिला बिग बैश लीग के दौरान कलाई की चोट के कारण पिछले नवंबर से बाहर थीं। वह वनडे टीम का भी हिस्सा हैं। यास्तिका के अलावा दोनों टीमों में अन्य विकेटकीपर ऋचा घोष हैं। भारत ने जहां 15 सदस्यीय टी-20 टीम की घोषणा की है, वहीं वनडे टीम में 16 खिलाड़ी हैं और दोनों टीमों की अगुआई हरमनप्रीत कौर करेंगी तथा उप कप्तान स्मृति मंधाना होंगी। सबसे तेज 500 रन बनाकर इतिहास रचने वाली युवा सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल को 50 ओवर की टीम में शामिल किया गया है।