Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 (श्रृंखला VII) – निर्गम मूल्य

42
Tour And Travels

भारत सरकार की दिनांक 21 अक्टूबर, 2021 की अधिसूचना संख्या 4(5)-बी(डब्ल्यू एंड एम)/2021 के अनुसार, निपटान तिथि 02 नवंबर, 2021 के साथ सॉवरेन गोल्ड बांड 2021-22 (श्रृंखला VII) 25-29 अक्टूबर, 2021 की अवधि के दौरान अभिदान के लिए खोले जाएंगे। अभिदान अवधि के दौरान बॉन्ड का निर्गम मूल्य रु. 4,765 (चार हजार सात सौ पैंसठ रुपये मात्र) – प्रति ग्राम होगा, जैसा कि आरबीआई द्वारा भी 22 अक्टूबर, 2021 को अपनी प्रेस विज्ञप्ति में प्रकाशित किया गया।

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से उन निवेशकों को निर्गम मूल्य से रु. 50 (पचास रुपये मात्र) प्रति ग्राम की छूट देने का निर्णय लिया है जो ऑनलाइन आवेदन करते हैं और भुगतान डिजिटल मोड के माध्यम से करते हैं। ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य रु. 4,715 (रुपये चार हजार सात सौ पंद्रह मात्र) प्रति ग्राम सोना होगा।