Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

सौम्या टंडन 40 की उम्र में दिखती हैं 25 जैसी, गोरी मेम का जादू

37
Tour And Travels

मुंबई

टीवी इंडस्ट्री की सबसे फेमस एक्ट्रेसेस में से एक सौम्या टंडन को उनके शो 'भाभीजी घर पर हैं' से जानते हैं, जहां उन्होंने पांच साल से अधिक समय तक अनीता भाभी का रोल प्ले किया। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। सौम्या को आज भी लोग भाभीजी कहकर ही बुलाते हैं। आइए दिखाते हैं उनकी हालिया फोटोज कि वो इतने सालों में कितनी बदल गई हैं।

सौम्या की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और वह अक्सर फैंस के साथ अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर करती रहती हैं। ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न वियर तक, उन्होंने हर लुक को खूबसूरती और स्टाइल से निभाया है।

सौम्या टंडन की फोटोज
आइए आज हम उनके इंस्टाग्राम में से कुछ खूबसूरत झलकियों को दिखाते हैं। सौम्या 40 साल की उम्र में भी बेहद खूबसूरत और तरो-ताजा लगती हैं।

अस्पताल में थीं सौम्या
'भाबी जी घर पर हैं' की पुरानी भाभीजी सौम्या टंडन ने कुछ महीने पहले अस्पताल के बिस्तर से कई सारी तस्वीरें शेयर की थीं और इसे देखते ही फैंस और फॉलोअर्स के बीच चिंता पैदा हो गई थी।

सौम्या ने दिखाई थीं फोटोज
अस्पताल के बिस्तर से फोटोज शेयर करते हुए केवल उनका हाथ दिखाई दे रहा था। सौम्या ने इसके कैप्शन में लिखा, 'तस्वीरें हमेशा सुंदर नहीं होती हैं और जीवन हमेशा मुस्कुराता नहीं है। रिकवरी हो रही है और जल्द ही फिट होकर उभरेंगे। आपकी शुभकामनाओं के लिए अग्रिम धन्यवाद।'