Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

संजय सिंह ने जेल प्रशासन पर लगाए आरोप; केजरीवाल को पत्नी सुनीता से आमने-सामने नहीं मिलने दिया जा रहा

103
Tour And Travels

नई दिल्ली, 13अप्रैल।दिल्ली से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने जेल प्रशासन पर आरोप लगाए। संजय सिंह ने दावा किया है कि भाजपा के प्रेशर में तिहाड़ जेल प्रशासन काम कर रहा है। संजय ने आरोप लगाया, जेल प्रशासन दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनकी पत्नी से आमने-सामने नहीं मिलने दे रहा। ॉ

सुनीता केजरीवाल दिल्ली सीएम से खिड़की के पीछे से मिल रही हैं। इसके साथ ही संजय सिंह ने आरोप लगाया कि आज तक किस चुने हुए मुख्यमंत्री को दूसरे मुख्यमंत्री से जेल में जंगले में मिलना पड़ा है। किसी को भी नहीं, लेकिन तिहाड़ जेल प्रशासन ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को सीएम केजरीवाल से मिलने के लिए मुलाकाती जंगले की जगह तय की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह केंद्र की तानाशाही है जो एक मुख्यमंत्री को किसी मुलाकाती से आमने-सामने मिलने नहीं दे रहे।