Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

14 अप्रैल को PM मोदी से मिलेंगी गोहाना की सानिया पांचाल, कश्मीर से कन्याकुमारी तक दौड़ कर बनाया था रिकॉर्ड

30
Tour And Travels

गोहाना
गोहाना के गांव रूखी की रहने वाली सानिया पांचाल ने अभी कश्मीर के लाल चौक से लेकर कन्या कुमारी तक का सफर दौड़ कर पूरा करते हुए एक रिकार्ड बनाया था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा के युमनगर में आने पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को लेकर सोनिया पांचाल ने अपने गांव रूखी से लेकर यमुनानगर तक मैराथन शुरू की है। प्रधानमंत्री मोदी 14 अप्रैल को हिसार और यमुनानगर आ रहे है। सोनिया पांचाल अपने गांव रूखी से यमुनानगर तक इस गर्मी में दौड़ कर जाएगी। सोनिया पांचाल के हौंसला बढ़ाने के लिए गांव से ही नहीं आसपास के दूसरे क्षेत्र से भी लोग पहुंचे और सानिया को तिरंगा देकर रवाना किया।

सानिया पांचाल ने बताया कि अभी जो मैंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4148 किलोमीटर की दूरी दौड़ कर 98 दिन में पूरी की थी। मेरी उम्र की किसी भी लड़की ने यह नहीं किया है। अभी मैं गांव रूखी से यमुनानगर तक पैदल दौड़ कर जाऊंगी, जिसकी शुरुआत आज से की है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को लेकर यह दौड़ करूंगी। सोनिया का सपना है कि वो ओलम्पिक में भाग लेकर देश का नाम रोशन करें।  
 
वहीं गांव के सरपंच राजमल व संत सवदेश कबीर ने बताया कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है जो एक छोटे से गांव से छोटी सी उम्र में ही कश्मीर से कन्याकुमारी तक दौड़ कर दूरी तय की। उन्हें बहुत खुशी है वह गांव और प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। अभी यमुनानगर तक यह दौड़ कर जाएगी। उन्हें अपनी गांव की इस बेटी पर गर्व है। इतनी छोटी उम्र में वो इतना बड़ा काम कर रही है। 14 अप्रेल को सानिया यमुनानगर में पीएम से मुलाक़ात करेंगी।