Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की ससुराल में मौत, दहेज़ हत्या का आरोप

258
Tour And Travels

मीरजापुर, 02 जून (हि.स.)। जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र अंतर्गत कलवारी गांव निवासी नवविवाहिता की ससुराल में संदिग्ध स्थिति में मंगलवार को मौत हो गई। युवती की मौत की सूचना पर मायके वाले अचंभित रह गए।

गुलाब केशरी की पुत्री लक्ष्मी केशरी(22) का विवाह 2 मई 2021 को शारदा केशरी पुत्र लालजी केशरी निवासी ग्राम खैरा थाना जिगना मीरजापुर के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ था। शादी के लगभग एक महीने के अंदर ही पुत्री की मौत की सूचना मिलने पर पिता राजाराम केशरी स्तब्ध रह गए।

बताया कि दहेज में कम रकम मिलने को लेकर ससुराल में पुत्री के साथ बार-बार लड़ाई झगड़ा होता था लेकिन दहेज मेरी पुत्री की जान ले लेगा, यह पता नहीं था। पिता ने ससुराल वालों पर फांसी लगाकर पुत्री को जान से मारने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंचे जिगना थाना प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायका पक्ष ने ससुराल के लोगों के ऊपर वैधानिक कार्रवाई की मांग की।