Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

हिंसा में मारे गए लोगों के परिजन को समाजवादी अध्यक्ष अखिलेश ने पांच-पांच लाख रुपये देगी

34
Tour And Travels

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बीती 24 नवंबर को मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। वहीं कई लोग घायल भी हुए थे। हिंसा में मारे गए लोगों के परिजन को समाजवादी पार्टी पांच-पांच लाख रुपये देगी। इसकी घोषणा खुद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने की है। बता दें कि सहायता राशि परिजन को जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।

'मृतकों के परिजन के साथ हमारी संवेदनाएं'
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संभल में मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा में मारे गए लोगों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी ने मृतकों के परिजन को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करने की मांग की है। सपा सांसद रुचि वीरा ने बताया कि मृतकों के परिजन के साथ पार्टी की संवेदनाएं हैं।

सपा नेताओं को किया गया नजरबंद
साथ ही बताते चलें कि शनिवार सुबह से पुलिस सपा नेताओं के घर के बाहर पहरा दे रही है। समाजवादी पार्टी के कई नेताओं को पुलिस द्वारा नजरबंद किया गया है। इस लिस्ट में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, लाल बिहारी यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल सहित कई नेता शामिल हैं। दरअसल, सपा के डेलिगेशन को संभल जाना था। इससे पहले ही नेताओं को उनके घरों में हाउस अरेस्ट कर लिया गया।

संभल जाना था सपा का डेलिगेशन
बता दें कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सपा का 15 सदस्यीय डेलिगेशन आज संभल जाने वाला था। सपा नेता संभल में पीड़ितों से मिलकर जानकारी जुटाने वाले थे। जिसकी जानकारी वह सपा मुखिया के साथ साझा करने वाले थे। उनके निकलने से पहले ही पुलिस उनके घरों के बाहर तैनात मिली। सपा नेता को पार्टी मुख्यालय जाना चाहते थे लेकिन उसपर भी रोक लगा दी गई। जिससे नाराज होकर माता प्रसाद पांडेय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए।