Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

शाकिब के आईपीएल 2021 के शेष बचे सीजन में खेलने की कोई संभावना नहीं : नजमुल हसन

60
Tour And Travels

ढाका, 01 जून (हि.स.)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष नजमुल हसन को पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के पुनर्निर्धारित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में खेलने की “कोई संभावना” नहीं दिखती है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को घोषणा की कि वह यूएई में सितंबर और अक्टूबर के महीनों में आईपीएल 2021 के शेष मैचों को पूरा करेगा।

बीसीबी प्रमुख ने कहा कि बांग्लादेश के व्यस्त कार्यक्रम और अक्टूबर में भारत में होने वाले टी 20 विश्व कप को देखते हुए हुए केकेआर के ऑलराउंडर शाकिब को आईपीएल के लिए बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिलने की कोई सम्भावना नहीं है।

एक समाचार चैनल से बातचीत में हसन ने कहा,” हमारे शेड्यूल को देखते हुए शाकिब के लिए एनओसी प्राप्त करना लगभग असंभव है। मुझे न तो कोई संभावना दिखती है और न ही कोई अवसर। विश्व कप आ रहा है, जो हमारे लिए हर खेल को महत्वपूर्ण बनाता है।”

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को भी बोर्ड से एनओसी मिलने की संभावना नहीं है। साथ ही, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दोनों के टी20 विश्व कप से पहले बांग्लादेश का दौरा करने की संभावना है।

हसन ने कहा, “हम पूरी ताकत के साथ इंग्लैंड सीरीज में उतरना चाहते हैं। वनडे सुपर लीग और विश्व कप टी20 दोनों हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।”