Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

शाहजहांपुर : 75 लाख की अफीम के साथ दो अंतर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार

83
Tour And Travels

शाहजहांपुर, 01 अप्रैल (हि.स.)। शाहजहांपुर में थाना तिलहर पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो अंतर्जनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करो के कब्जे से करीब 75 लाख रुपये की अफीम बरामद हुई है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव कुमार बाजपेयी के अनुसार, थाना तिलहर पुलिस ने बीती देर रात्रि थाना क्षेत्र में सरयु पुलिया अंडर पास के करीब से दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को तस्करों के कब्जे से भारी मात्रा में उच्च क़्वालिटी की अफीम बरामद हुए हैं। पकड़े गए तस्कर पड़ोस के जनपद बरेली के थाना आँवला क्षेत्र के मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी रविन्द्र व जनपद बदायू के थाना बिसौली क्षेत्र के परसेरा निवासी राजेश कुमार है।

एसपी ग्रामीण के अनुसार, बरामद अफीम की कीमत अंतर-राष्ट्रीय बाजार में करीब 75 लाख रुपये है। तस्कर अफीम की खेती करने वाले किसानों से कीमत में अफीम खरीदते और फिर आस पास के अन्य जनपदों में अच्छी कीमत पर बेच देते हैं।