Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

दिल्ली में नाबालिग गर्लफ्रेंड का बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी साहिल गिरफ्तार, चाकू से किए थे 40 वार

257
Tour And Travels

नई दिल्ली, 29 मई। दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार 28 मई की रात एक युवक ने अपनी गर्लफेंड की चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोपी युवक साहिल को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने 16 वर्षीय लड़की को पत्थर से कुचल कुचल कर मारने से पहले 40 बार उस पर चाकू से वार किया.

इस मामले पर एडीसीपी आउटर-नॉर्थ राजा बंथिया ने कहा कि लड़की शाहबाद डेयरी में जे. जे. कॉलोनी की निवासी थी. वह सड़क पर बदहवास हालत में मिली. वह सड़क से गुजर रही थी जब लड़के ने उसे रोका और उस पर हमला कर दिया. लड़का और लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे, लेकिन कब से जानते थे यह जांच का विषय है. 6 टीमें जांच के लिए बनाई गई हैं.शनिवार को हुआ था झगड़ा
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और शनिवार को उनके बीच झगड़ा हुआ था. रविवार को लड़की अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी जब लड़के ने उसे रास्ते में रोका और उस पर हमला कर दिया. पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम से ही पुष्टि होगी कि उस पर कितनी बार चाकू से वार किया गया. लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर शाहबाद डेयरी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

“इतना डराने वाला केस कभी नहीं देखा”
इस मामले का दिल्ली महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है. दिल्ली महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैंने इतना डराने वाला केस कभी नहीं देखा. दिल्ली महिलाओं और बच्चियों के लिए बहुत ही असुरक्षित और असंवेदनशील है. जिस दिन इस देश की पुलिस व्यवस्था सुधर जाएगी उस दिन किसी की हिम्मत नहीं होगी कि किसी भी महिला या बच्ची के खिलाफ कुछ भी कर जाए. आज जो हो रहा है वे पूरी तरह से कानून व्यवस्था की असफलता को दर्शाता है.