Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

रूस ने यूक्रेन में एक यात्री बस पर रूस ने ड्रोन अटैक कर दिया, बस में हुए धमाके में कम से कम 9 लोगों के मारे जाने की खबर

27
Tour And Travels

रूस
तुर्किए में शांति वार्ता के एक दिन बाद ही रूस ने यूक्रेन में कई जगहों पर हमला कर दिया। TASS की रिपोर्ट के मुताबिक रूस की सेना ने यूक्रेन की सैन्य छावनी को निशाना बनाया। यहां यूक्रेन की सेना हथियार रखती थी। इस हमले में कितना नुकसान हुआ इसकी खबर नहीं मिली है। वहीं एक यात्री बस पर रूस ने ड्रोन अटैक कर दिया। बस में हुए धमाके में कम से कम 9 लोगों के मारे जाने की खबर है।

यूक्रेन की पुलिस ने कहा कि इस तरह से मासूम लोगों की जान लेना वॉर क्राइम है। बता दें कि शुक्रवार को तुर्किए में यूक्रेन और रूस का प्रतिनिधिमंडल मिला था। दोनों देशों के बीच युद्धविराम पर कोई बात नहीं बन पाई। यूक्रेन और रूस के बीच 1000 बंदियों की रिहाई पर सहमित जरूर बनी है। पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर पुतिन तुर्किए में मुलाकात करने वाले थे। हालांकि ऐन समय से पहले पुतिन ने प्लान बदल दिया।

यूक्रेन में सूमी सैन्य छावनी के चीफ ने कहा कि रूसी हमले के बाद राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। यूक्रेन पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुई बस की तस्वीर भी शेयर की। इसमें देखा गया कि बस का ऊपरी हिस्सा उड़ गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ही देश एक दूसरे के आम नागरिकों को निशाना बनाने से चूकते नहीं हैं।

वहीं शांति वार्ता के दौरान यूक्रेन चाहता था कि रूस युद्धविराम पर राजी हो। रूस युद्धविराम को लेकर शर्त रख रहा था कि अगर यूक्रेन विवादित इलाकों से अपनी सेना को हटा ले तो युद्धविराम को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है। माना जा रहा था कि डोनाल्ड ट्रंप भी पुतिन और जेलेंस्की के साथ बैठकर शांति वार्ता को आगे बढ़ाएंगे। हालांकि एक-एक करके सबने अपने हाथ पीछे खींच लिए। अंत में दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच ही वार्ता हो सकी जो कि बेनतीजा रही।